Connect with us

अपराध

वीडियो में बोला- ‘मम्मी-पापा, सॉरी… मैं जा रहा हूं’, फिर 11वीं के छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम

 

वीडियो में बोला- ‘मम्मी-पापा, सॉरी… मैं जा रहा हूं’, फिर 11वीं के छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम

पिथौरागढ़: जिले के गंगोलीहाट तहसील अंतर्गत तल्ली नायल गांव में 11वीं कक्षा के एक छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। छात्र ने यह कदम उठाने से पहले अपने मोबाइल पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपने माता-पिता और बड़े भाई से माफी मांगते हुए कहा कि वह जा रहा है।

 

 

जानकारी के अनुसार, तल्ली नायल निवासी जगदीश नैनवाल के 17 वर्षीय पुत्र अनुज नैनवाल ने शनिवार रात अपने कमरे में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा खोला। अंदर अनुज का शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई।

 

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद शाम को सेराघाट में अंतिम संस्कार किया गया।

 

 

जांच के दौरान पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन खंगाला, जिसमें आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो मिला। अनुज राजकीय कॉलेज नायल में कक्षा 11 का छात्र था। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। अभी तक इस घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts