Connect with us

Uncategorized

सड़क किनारे मुनस्यारी के युवक को लाश मिलने से सनसनी

उधम सिंह नगर। लालकुआं और पंतनगर बार्डर पर सड़क किनारे युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक वाहन की चपेट में आने से मौत की आशंका है, युवक मुनस्यारी का रहने वाला है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह लालकुआं और पंतनगर के बीच सड़क किनारे एक 40 वर्षीय युवक की लाश पड़ी हुई थी। किसी ने सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर थानाध्यक्ष पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली, साथ ही एकत्र लोगों से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में लाश की तलाशी लेने के दौरान पुलिस को उसके पास से एक बिजली का बिल और करीब 1200 रुपये की नकदी मिली। साथ ही उसके पास से पुलिस को पेनकार्ड की फोटो स्टेट कापी और फोन मिला। पेनकार्ड की मदद से उसकी पहचान ग्राम रूपाल, मतकोट, मुनस्यारी, पिथौरागढ़ निवासी गंगा गिरी पुत्र नैन गिरी के रूप में हुई। बाद में पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts