Connect with us

Uncategorized

नदी में नहाने गए युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

ऋषिकेश। देहरादून जिले के रायवाला के खैरीखुर्द गांव सोंग नदी के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। छात्र अपने कुछ साथियों के साथ नदी में नहाने के लिए गया था। अचानक वह रेलवे ट्रैक की ओर चला गया। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रीन वैली अकादमी गढ़ी श्यामपुर में कक्षा नौ के छात्र सौरभ रावत पुत्र दिनेश रावत निवासी वार्ड नंबर नौ खैरीखुर्द रायवाला की रविवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रायवाला पुलिस के अनुसार छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts