Connect with us
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक पड़ोसी युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। दोनों के अलग-अलग समुदाय से होने के चलते मामला तूल पकड़ गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवती की बरामदगी एवं युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।

Uncategorized

गांव की युवती को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, अलग समुदाय की होने से फैला तनाव; हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

लक्सर: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक पड़ोसी युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। दोनों के अलग-अलग समुदाय से होने के चलते मामला तूल पकड़ गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवती की बरामदगी एवं युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, तथा समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया।

लक्सर कोतवाली की भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक गुरुवार को गांव की ही युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। स्वजन के तलाश करने पर भी युवती का पता नहीं चल सका। युवक युवती अलग-अलग समुदाय के चलते जानकारी मिलने पर शुक्रवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।

युवती के स्वजन और कार्यकर्ताओं ने युवक पर युवती को डरा धमका कर जबरन अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया तथा आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि युवक पक्ष के लोगों ने युवती पक्ष के लोगो को डराया धमकाया और उनके घर में तोड़फोड़ भी की गई।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जानकारी मिलने पर एसडीएम हरिद्वार पूरण सिंह राणा, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ लक्सर मनोज ठाकुर, लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, एसओ पथरी पवन डिमरी और एसओ खानपुर रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने युवती के स्वजन से जानकारी लेने के साथ ही मौके पर मौजूद लोगों से वार्ता की और उन्हें तत्काल उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए समझा बुझाकर मामला शांत कराया। शांति व्यवस्था को लेकर गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि युवती के स्वजन की तहरीर पर आरोपित फरमान,अलीम व फैजान के विरुद्ध प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts