Connect with us

Uncategorized

महिला के दोनों पैर काटकर बदमाशों ने  लूटे कड़े, रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात

खबर शेयर करें -

यह वारदात आपके रोंगटे खड़े कर देगी। रूह को कंपा देगी। जयपुर में रविवार सुबह 108 साल की बुजुर्ग महिला के पैर काटकर बदमाश चांदी के कड़े लूट ले गए। बाथरूम में दर्द से करहाती बुजुर्ग महिला को बेटी ने पड़ोसियों की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। गलतागेट थाना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से सबूत जुटाए हैं। पुलिस को मौके पर ही पैर काटने के लिए यूज किया हथियार भी मिला है। फिलहाल पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि मीणा कॉलोनी गलतागेट निवासी जमुना देवी (108) अपनी बेटी गोविंदी और पोती ममता (22) के साथ रहती है। सुबह करीब 5 बजे वह घर में बैठी थी।

इस दौरान घर में घुसे बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। उसे घसीटते हुए घर के बाहर बने बाथरुम में ले आए। बाथरुम में उसके दोनों पैरों को काटकर चांदी के कड़े निकाल लिए। दर्द से करहाती बुजुर्ग महिला को तड़पता छोड़कर बदमाश फरार हो गए। इस दौरान बुजुर्ग महिला ने गले में सोने का जंतर पहन रखा था। इसे भी लूटने के लिए भी महिला के गले पर वार किया। इस दौरान कुछ आवाज आने पर बदमाश मौके से भाग गए। सुबह करीब 6 बजे ममता और गोविंदी सोकर उठीं। उन्होंने देखा की जमुना देवी अपने बैड पर नहीं है। बैड खड़ा हुआ था। सारा सामान जमीन पर बिखरा था। घर के हालत को देखकर जमुना देवी की तलाश शुरू की तो वे बाहर के बाथरूम में मिलीं। महिला के दोनों पैर अलग कटे हुए पड़े थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts