Connect with us

Uncategorized

महिला को शादी के आठ साल बाद पता चला पति तो……ऐसे खुला राज़

खबर शेयर करें -

एक महिला को शादी के आठ साल के बाद पता चला कि असल में उसका पति पुरुष ही नहीं है। मामला गुजरात के बडोदरा का है जिसने सुना उसके होश उड़ गए। महिला को अब पता चला कि उसका पति पहले एक महिला था। लिंग परिवर्तन करवाकर पुरुष बना था और उससे शादी रचाई थी। महिला ने अपने पति के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई है।

शीतल (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उसके पहले पति की मौत एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी। उसकी एक 14 साल की बेटी भी है। इसके बाद उसने दोबारा शादी करने की ठानी। करीब नौ साल पहले उसकी मुलाकात मैट्रिमोनियल साइट पर विराज वर्धन नाम के एक शख्स से हुई। इसके बाद दोनों 2014 में परिवार की रजामंदी से शादी के बंधन में बंध गए।
शीतल ने बताया शादी के बाद वह अपने पति विराज के साथ हनीमून पर कश्मीर गई थी। यहां आने के बाद विराज अपनी पत्नी शीतल में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाता था। शीतल ने बताया कई दिनों तक विराज ने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। उसने जब भी इसके लिए दबाव डाला तो विराज ने बहाना करके मना कर दिया। उसने बताया कुछ साल पहले रूस में हुई एक दुर्घटना की वजह से वह यौन संबंध नहीं बना सकता है।
शीतल ने आरोप लगाया कि 2020 में विराज मोटापा घटाने के लिए बेरियाट्रिक सर्जरी का बहाना बनाकर कोलकाता चला गया। हालांकि, उसने दावा किया कि विरोज ने कोलकाता आकर पुरुष अंगों को प्रत्यारोपित करने के लिए सर्जरी करवाई। कोलकाता से वापस आकर विराज ने शीतल के साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और इस बारे में किसी को भी बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। शीतल को जब विराज की हकीकत के बारे में पता चला तो उसने पुलिस में जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कराया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts