Connect with us

Uncategorized

अनजान लड़की के साथ नाचने लगा पति, तभी पत्नी ने उसे ऐसे देखा कि वीडियो वायरल हो गया

खबर शेयर करें -

कई बार कुछ मामले ऐसे होते हैं कि जिनको देखकर हमें तो हंसी आती है, लेकिन जिसपर वो हादसा गुजर रहा होता है उसकी हालत बुरी होती है। पति-पत्नी वाले जोक्स से लेकर फनी वीडियोज तक दुनिया के सामने आते हैं तो लोगों को हंसी आ जाती है। ऐसा ही एक मामला और सामने आया है। हालांकि इसको लेकर पुख्ता जानकारी नहीं है। लेकिन इस वीडियो में पति एक ऐसी हरकत कर देता है जिसको देखकर उसकी पत्नी उसे घूरती है। यह वीडियो देखने के बाद लोगों को हंसी भी आ रही है और पति देव की चिंता भी हो रही है कि उनका क्या हाल होने वाला है।

एक लड़की कर रही होती है डांस

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डांसर डांस कर रही है और उसके पास बैठा एक शख्स तालियां बजा रहा है। वो बड़ा ही खुश नजर आ रहा है। लड़की भी ठुमके लगा रही होती है। इसी बीच उस शख्स की पत्नी उसे देखती है। वो बड़े गुस्से वाला लुक उसे देती है।

यह रहा फनी वीडियो

https://twitter.com/TheFigen/status/1557867807379001344

पत्नी ने ऐसा दिया लुक

इस फनी वीडियो को खबर लिखे जाने तक 49 लाख व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में पत्नी अपने पति को बड़ी गुस्से वाली नजर से देखती है। लोगों को वीडियो देखकर हंसी भी आई। आपका क्या कहना है इस वीडियो को देखने के बाद?

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts