Connect with us

Uncategorized

पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा,बाहर वाली के चक्कर में घर वाली को छोड़ा

काशीपुर। सितारगंज क्षेत्र की एक महिला ने महिला हेल्पलाइन काशीपुर में प्रार्थना पत्र देकर पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंध के चलते उसे छोड़ कर कहीं चले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सितारगंज क्षेत्र के दरघटिया फार्म निवासी रमनदीप कौर ने महिला हैल्पलाईन काशीपुर में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसका प्रेम विवाह सितारगंज के गुरूद्वारे में गुरमेज सिंह पुत्र जगजीत सिंह निवासी दरघटिया फार्म सितारगंज के साथ हुआ था। उसकी 1 वर्ष की पुत्री है। उसको विवाह के बाद टीवी की बीमारी हो गई। वह गुरमेज सिंह से कोर्ट मैरिज की बात कहती रही तो 23 मई 2022 को मुझे बिना बताये कहीं चला गया है। ससुराल वालों को उसके पति के बारे में सब पता है। किन्तु ससुराल वाले कोई कुछ नही बता रहा है, जिससे वह काफी परेशान है। उसके पति के अन्य महिला से नाजायाज सम्बन्ध हैंं। पति कहता है कि मेरा तुझसे दिल भर गया और तू यहाँ से निकल जा। प्रार्थना पत्र में कहा कि यदि भविष्य में गुरमेज सिंह के साथ कोई अनहोनी घटना घटित होती है तो उसकी मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts