Connect with us

Uncategorized

वीडियो हुआ वायरल…….गुजरात में रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री के सामने मुसलमानों ने लगाए नारे……..

प्रधानमंत्री दो दिन से गुजरात में हैं। आज प्रधानमंत्री ने भुज में तीन किमी तक रोड शो किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री का जमकर स्वागत किया। पूरे रोड शो में कहीं प्रधानमंत्री के सम्मान में पारंपरिक नृत्य का आयोजन किया गया था तो कहीं नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे थे। इसी रोड शो का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री भी गाड़ी से निकलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री गुजरात में आए भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि के रूप में बने म्यूजियम स्मृति वन का रविवार को उद्घाटन करने आए थे। इस कार्यक्रम से ठीक पहले यहां तीन किमी के रोड शो का आयोजन किया गया था।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts