Connect with us
युवक ने दुकानों में घुसकर सामान उठाया और भागने लगा। लोगों ने रोका तो उनके साथ भी मारपीट की।

Uncategorized

देहरादून में कैबिनेट मंत्री के सामने हुई युवक की धुनाई, देखिए वीडियो

देहरादून: देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां डाकरा बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सामने एक युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है।

पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने दुकानों में घुसकर सामान उठाया और भागने लगा। लोगों ने रोका तो उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान वहां से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी गुजर रहे थे। हंगामा देखकर कैबिनेट मंत्री रुक गए और मामले की जानकारी ली। इस दौरान भीड़ ने उसे वहां से हटाया और मंत्री के सामने ही उसकी खूब धुनाई कर दी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts