Connect with us

Uncategorized

उत्तरकाशी जा रही कार हादसे का शिकार, पांच लोग थे सवार

टिहरी: सड़क हादसों को सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज एक और हादसा हो गया। चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर ताछला के पास एक कार सड़क पर ही पलट गई। इसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शनिवार सुबह एक कार ऋषिकेश से उत्तरकाशी की ओर जा रही थी। इस दौरान कार सड़क पर पलट गई। कार में पांच लोग सवार थे। सभी घायलों को 108 से सीएचसी खाड़ी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को एम्स ऋषिकेश रेफेर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार इस हादसे में अनिता पुत्री देवेश्वर निवासी रोतल घमरी उत्तरकाशी, लक्ष्मी प्रसाद पुत्र देवेश्वर, सुलोचना देवी पत्नी मोहन मिश्रा, रुद्र देवी पत्नी काशी राम, केदार दत्त पुत्र मोहन मिश्रा हुए हैं।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts