Connect with us

Uncategorized

भूकंप के झटकों से फिर डोली धरती, इतनी थी तीव्रता

देहरादून: उत्तराखंड में भूकंप के झटके लगातार में महसूस हैं किए जा रहे हैं। एक बार फिर भूकंप के झटकों से देवभूमि की धरती डोली उठी। ऋषिकेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 थी।

नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के अनुसार इस भूकंप का केंद्र ऋषिकेश में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई है। ये भूकंप चार बजकर 25 मिनट पर आया है।

पिछले एक पखवाड़े में उत्तराखंड में आया ये तीसरा भूकंप है। नौ नवंबर को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसके पहले नेपाल में आए भूकंप का असर भी उत्तराखंड में दिखा था। ऊधम सिंह नगर के कई हिस्सों में ये झटके महसूस किए गए थे।

ऋषिकेश में आए भूकंप को लोगों ने महसूस किया है। बताया जा रहा है कि ये झटके कुछ देर तक महसूस किए गए। फिलहाल जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts