Connect with us

Uncategorized

दर्दनाक मौत,सड़क किनारे घूम रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर

टनकपुर। टनकपुर-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेल्स टैक्स ऑफिस के समीप कल रात दुखद हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सतीश चंद पुत्र कैलाश चंद (28 साल) निवासी बिचई सड़क में आवागमन के दौरान एक अज्ञात वाहनों की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने उसे एम्बुलेंस के माध्यम से संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डा. आफताब आलम ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है। कोतवाल चन्द्रमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले लिया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। फिलहाल युवक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। युवक के परिवार में पत्नी, माता, पिता व एक 6 साल की लड़की है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन आनन फानन में संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। उनका रो रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच में लावारिश जानवरों के घूमने से भी अक्सर हादसे हो जाते हैं। प्रशासन को लावारिश जानवरों को हटाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts