Connect with us

Uncategorized

नैनीताल के इस होटल के आउटहाउस में लगी भयंकर आग, अफरातफरी

नैनीताल- सरोवर नगरी नैनीताल के मल्लीताल स्थित होटल विक्रम विंटेज के आउटहाउस में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। शुक्रवार की रात करीब 8:30 विक्रम विंटेज के आउटहाउस में अचानक आग लग गई l जिसकी सूचना तत्काल फायर विभाग को दी गई फायर विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।बताया जा रहा है कि आउटहाउस के जिस कमरे में आग लगी वहां आग जला रखी थी जिसके चलते आउटहाउस में आग लग गई। मौके पर अफरातफरी का मौहोल हो गया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts