Connect with us

Uncategorized

शादी करने की बात कहकर टैक्सी ड्राइवर ने कई बार लूटी अस्मत…….

हल्द्वानी। यहां टैक्सी चालक द्वारा शादी का झांसा देकर युवती को प्रेम जाल में फंसा कर यौन शोषण का मामला सामने आया है। मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी एक युवती यहां हल्द्वानी में पढ़ाई व जॉब करती है। टैक्सी में अक्सर घर से आते जाते समय टैक्सी चालक के साथ प्यार हो गया। आरोप है कि टैक्सी चालक द्वारा शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। अब जब युवती का एक बार गर्भपात भी हो चुका है। उसे पता चला कि उसका प्रेमी पहले से ही शादी शुदा है और उसके काफी बड़े बच्चे हैं। जब युवती ने इस पर प्रेमी से सवाल पूछा तो वह उसे पुलिस के समक्ष जाने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। डरी हुई युवती बनभूलपुरा पुलिस थाने में शिकायत लेकर पहुंची। पुलिस ने उसके कथित प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बनभूलपुरा पुलिस थाने में पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि वह पिथौरागढ़ के एक गांव की रहने वाली है। वह हल्द्वानी में पढ़ाई और जाॅब करती है। वह अपने घर से हल्द्वानी आने के लिए अक्सर टैक्सी का इस्तेमाल करती थी।
एक वर्ष पूर्व उसकी पहचान इसी यात्रा के दौरान टैक्सी चालक निशांत से हुई। दोनों के बीच प्रेम पनपा और युवती हल्द्वानी के जवाहर नगर में निशांत के साथ कमरा लेकर रहने लगी। इस दौरान निशांत ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। वह गर्भवती भी हुई।
निशांत ने उसका गर्भपात करा दिया। अब पूरे एक साल बात युवती का पता चला कि निशांत पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे काफी बड़े हैं। जब युवती ने निशांत से इस जानकारी पर बात की तो उसने कहा कि वह अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर उसके साथ विवाह नहीं कर सकता तथा वह अपने बच्चों को नहीं छोड़ सकता है उसने साथ ही यह धमकी भी दे दी कि अगर वह पुलिस के पास गई तो वह उसे जान से मार देगा। डरी हुई पीड़िता आज बनभूलपुरा थाने पहुंची और निशांत के खिलाफ तहरीर पुलिस को सौंपी। पुलिस ने उसके कथित प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts