Connect with us

Uncategorized

टेलेंट प्लस शो ने अपना जलवा दिखाएंगे अल्मोड़ा के हेमंत बिष्ट

इन दिनों टीवी इंडस्टी के अलग-अलग शो में उत्तराखंड के कलाकार अपनी धमक बनाए हुए हैं। एक छोटे से राज्य से निकलकर यहां के कलाकार टीवी इंडस्टी में बड़ा नाम हासिल कर रहे हैं। इसी बीच अल्मोड़ा के हेमंत बिष्ट का टेलेंट प्लस शो में चयन हुआ है। इसके बाद अब वह सिंगिंग कैटेगरी में अपना जलवा दिखाएंगे।

अल्मोड़ा नगर के सटी ग्राम पंचायत खत्याड़ी निवासी हेमंत बिष्ट अल्मोड़ा एसएसजे परिसर में एमए तृतीय सेमेस्टर का छात्र है। इनके पिता का नाम राजेन्द्र सिंह बिष्ट तथा माता का नाम विद्या बिष्ट है। हेमंत फुटबॉल का खिलाड़ी भी है और कई विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुका है। टेलेंट प्लस शो के लिए मध्य प्रदेश में हुए ऑडिशन में पूरे देश भर में से 200 प्रतिभागी चुने गए। जिसमें हेमंत का चयन सिंगिंग केटेगरी में हुआ है। ‌जिसमें उन्होंने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हेमन्त ने बताया कि जल्द ही इस शो का प्रसारण नाईन एक्स एम चैनल पर होगा। हेमन्त के इस प्रदर्शन पर उनके मित्रों, रिश्तेदारों तथा नगरवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। हेमंत की इस उपलब्धि पर वैभव पाण्डेय, मोहित रावत, राहुल जोशी, मनोज कनवाल, विजेन्द्र कनवाल, राहुल कनवाल, दीपांकर चौधरी तथा मुन्नी कनवाल ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts