Connect with us

Uncategorized

राजद्रोह के नये केस दर्ज करने पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट की रोक

देश में अब राजद्रोह का केस दर्ज नहीं होगा. अंग्रेजों के जमाने के पुराने राज द्रोह कानून को लेकर बुधवार को सर्वोच्च अदालत में हो रही सुनवाई के दौैरान सुप्रीम कोर्ट ने राजद्रोह के नये केस दर्ज करने पर फिलहाल रोक लगा दी है

बीते दिन मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में राजद्रोह मामले पर सुनवाई हुई थी. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने देशद्रोह कानून पर पुनर्विचार करने के लिए केंद्र सरकार को एक दिन का और वक्त दे दिया था. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र से पूछा था कि, लंबित मामलों और भविष्य के मामलों पर सरकार कैसे गौर करेगी. आज इसी मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है. केंद्र सरकार कोर्ट को जवाब दे रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा था ये सवाल

लंबित मामलों और भविष्य के मामलों पर सरकार कैसे गौर करेगी

जब केंद्र ने खुद दुरुपयोग पर चिंता जतायी है, तो कैसे करेगी रक्षा

इस केस में जो जेल में हैं व जिन पर मामले दर्ज हैं, दोनों पर रुख बताएं

हालांकि, कोर्ट ने प्रावधान के लगातार दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त की. साथ ही सुझाव भी दिया कि दुरुपयोग को रोकने के लिए दिशा-निर्देश जारी किये जा सकते हैं या कानून पर पुनर्विचार की कवायद पूरी होने तक इसे स्थगित रखने का फैसला किया जा सकता है.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts