Connect with us

Uncategorized

सूटकेस सूंघ रहे थे कुत्ते, खोलकर देखा तो पुलिस के भी होश उड़ गए

खबर शेयर करें -

मृतका की पहचान मूलरूप से यूपी के सुल्तानपुर निवासी 20 वर्षीय प्रियंका के रूप में की गई है। गुरुग्राम के इफ्को चौक के पास सोमवार की शाम सूटकेस में मिले महिला के शव की पहचान करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पिछले साल 2 फरवरी को राहुल से प्रेम विवाह किया था। तीन दिन पहले घरेलू कलह में राहुल ने ही अपनी पत्नी प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के शरीर पर कई जगह जलने के निशान भी मिले थे। इसके अलावा उसके गुप्तांग पर भी चोट मारी गई थी। मामला दर्ज करते हुए डीएलएफ फेज-4 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। इसी क्रम में पुलिस ने जानकारी एकत्र करते हुए अगले दिन ही महिला की पहचान मूल रूप से यूपी के सुल्तानपुर की निवासी 20 वर्षीय प्रियंका के रूप में की थी। महिला अपने पति के साथ सिरहौल गांव में किराए पर रहती थी। इसके बाद पुलिस का शक सबसे पहले मृतका के पति पर ही गया। क्योंकि आरोपी की तरफ से पुलिस को किसी तरह की शिकायत नहीं दी गई थी। पुलिस ने आरोपी राहुल को अगले ही दिन मंगलवार को सिरहौल गांव से ही हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने घरेलू कलह के चलते पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की है। कुत्तों के बार-बार सूटकेस को सूंघने की घटना को लेकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-18 पुलिस ने किसी विस्फोटक की आशंका से घेराबंदी के बाद आसपास से लोगों को दूर हटा दिया। मौके पर बम निरोधी दस्ते को भी बुला लिया गया। इसी बीच सूटकेस को खोला गया तो उसमें महिला का शव मिला। सूटकेस के अंदर महिला के कुछ कपड़े भी रखे थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts