Connect with us

Uncategorized

खुद पर लगा दाग तो, एक्टिव हुई पुलिस, क्या BJP नेता की सरेंडर से पहले होगी गिरफ्तारी!

खबर शेयर करें -

रुड़की: प्रॉपर्टी विवाद में देहरादून के युवक को छत से फेंककर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस पहले इसे हत्या ही मामने को तैयार नहीं थी। लेकिन, जब जांच आगे बढ़ी, तो पूरा सच खुलकर सामने आ गया। अब पुलिस पर ही सवाल उठने लगे थे। भाजपा नेता के कोर्ट में सरेंडर से पहले ही पुलिस ने कोर्ट के बाहर सुरखा घेरा डाल दिया था।

पुलिस को शक है कि भाजपा नेता अशोक वर्मा, उसके बेटे रिजुल और बिजेंद्र कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। ऐसे में पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैर जमानी वारंट के लिए कोर्ट में आवेदन किया है। पुलिस को आ जमानती वारंट मिल सकता है। के आज वारंट जारी हो जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस भाजपा नेता के बेटे तक पहुंच गए हैं। आज या कल में पुलिस उसकी गिरफ्तारी दिखा सकती है। लक्सर के संघीपुर गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर इमरान की हत्या के मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता अशोक वर्मा, उसके बेटे रिजुल और बिजेंद्र की गिरफ्तारी में देरी को लेकर पुलिस सवालों के घेरे में है।

पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं कि सत्ता के दबाव में अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। खाकी ने खुद पर सवाल उठते देखे तो गैरजमानती वारंट के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। साथ ही गिरफ्तारी के लिए इधर-उधर ताबड़तोड़ दबिश दी।

एक या दो दिन में गिरफ्तारी दिखाई जा सकती है। मामले में फरार चल रहे एक अन्य आरोपी बिजेंद्र की भी पुलिस को लोकेशन मिल गई है। रिजुल की गिरफ्तारी के तुरंत बाद उसकी गिरफ्तारी भी पुलिस दिखा सकती है। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि सोमवार को कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी हो जाएंगे। मामले में एक या दिन के भीतर रिजुल या बिजेंद्र की गिरफ्तारी भी हो जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts