Connect with us

Uncategorized

कमिश्नर की सख्ती का असर…नैनीताल ग्रीन बैल्ट में अवैध निर्माण ध्वस्त कई और भवनों पर भी चलेगा घन

नैनीताल। प्राधिकरण ने अवैध भवन निर्माण का ध्वस्तीकरण अभियान शुरू कर दिया है। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देशों के बाद प्राधिकरण नगर के ग्रीन जोन में हो रहे अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने में जुट चुकी है। मंगलवार को प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने नगर के टंगस्टन कम्पाउंड में रचना शर्मा व ललित मोहन द्वारा कराए जा रहे दो अवैध निर्माण कार्याे को ध्वस्त किया। सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि रचना शर्मा द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को पूर्व में सील किया गया था उसके वावजूद इनके द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा था जिसको आज ध्वस्त किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में पूर्ण रूप से अवैध सभी निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया जाएगा। अभी तक 50 अवैध निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया जाना है। बिजली के तारों के बीचोबीच किया जा रहा है। अवैध निर्माण रचना शर्मा द्वारा बिजली के तारो के बीच खतरों से खेलते हुए भवन का निर्माण किया जा रहा था। वही भवन के बीचोबीच दो हरे भरे पेड़ भी है। उसके वावजूद निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान सीएम साह, हेम उपाध्याय, खुशाल सिंह, महेश जोशी, इरशाद, पुरन तिवारी, केशव गिरी आदि मौजूद रहे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts