Connect with us

Uncategorized

पुलिस 6 महीने से ढूंढ रही थी जिसे, प्रेमिका ने जमीन में गाड़ दिया था उसे

पुलिस जिस शख्स को 6 महीने से तलाश कर रही थी उसे उसकी ही प्रेमिका के पति ने कत्ल कर पत्नी की ही मदद से खाली पड़े प्लॉट में गाड़ दिया। हरियाणा के गुरुग्राम से लाश बरामद हो गई है। सनसनीखेज मामला हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र का है। मृतक की प्रेमिका और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेमिका का मोबाइल ऑन होने पर मामले से पर्दा उठा।
अप्रैल महीने में हुआ था लापता
नैनीताल जनपद की काठगोदाम पुलिस के अनुसार बनै मौर्य उर्फ विनय (32) मूलरूप से तो बरेली जिले के अलीगंज का रहने वाला था, मगर कुछ सालों से पत्नी अनीता और परिवार के साथ शीशमहल में किराये के मकान पर रहने लगा था। हाईडिल गेट के पास उसकी सब्जी की दुकान थी। 14-15 अप्रैल को वह अचानक लापता हो गया। उसके भाई रूप चंद्र मौर्य ने काठगोदाम थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। काठगोदाम थाने के दरोगा महेंद्र राज सिंह मामले की विवेचना कर रहे थे।
दोनों को साथ देखकर आगबबूला हो गया हरीश
दौराने तफ्तीश पुलिस उस समय चौंक गयी जब उसे बनै की प्रेमिका धन देवी पत्नी हरीश पाल के बारे में पता चला। यह महिला मूलरूप से यूपी के शाहजहांपुर के बचनी थानाक्षेत्र की रहनी वाली है। लेकिन घटना के दौरान पति संग गुरुग्राम के भोंडसी स्थित शिव विहार कालोनी में रहती थी। शीशमहल में घर से निकलने के बाद बनै उर्फ विनय प्रेमिका के गुरुग्राम वाले किराये के कमरे में पहुंचा था। रात में काम से घर लौटे पति हरीश ने दोनों को एक साथ देखा तो वह आग बबूला हो गया। जिसके बाद गला घोंटकर बनै की हत्या कर दी और शव को कमरे के नजदीक खाली प्लॉट में गाड़ दिया।

पुलिस 6 महीने से ढूंढ रही थी जिसे, प्रेमिका ने जमीन में गाड़ दिया था उसे
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts