Connect with us

Uncategorized

पुलिस कॉन्स्टेबल पर पीछे से हमला, ड्यूटी के दौरान सांड ने उठाकर पटक दिया

देश की राजधानी के दयालपुर इलाके में गुरुवार शाम को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के एक पुलिसकर्मी पर सांड ने हमला कर दिया. यह घटना उस वक्त हुई जब कॉन्स्टेबल ज्ञान सिंह शेरपुर चौक पर ड्यूटी पर थे. सांड ने सिपाही पर पीछे से वार किया और उन्हें हवा में उड़ा दिया. जमीन पर गिरने के बाद, ड्यूटी पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया.

सीसीटीवी फुटेज में क्या है दिखता

इस घटना को सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे ड्यूटी पर तैनात ज्ञान सिंह को सांड ने उठाकर पटक दिया है. यह घटना उस समय घटी जब वह अपने मोबाइल से किसी राहगीर की फोटो खींच रहे थे. गनीमत ये रही सांड ने पटकने के बाद उन पर हमला नहीं किया.

प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी

बता दें कि अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद ज्ञान सिंह कुछ पलों के लिए सहम गए लेकिन उन्होंने संयम बनाए रखा. वहीं दूसरी ओर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों का कहना है कि गनीमत है कि पुलिस के जवान को कोई गंभीर चोट नहीं आई है. 

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts