Connect with us

Uncategorized

Sex racket- ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने पकड़ा सेक्स रैकेट, दलाल समेत 7 शादीशुदा महिलाएं गिरफ्तार

नई दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 में एक फ्लैट में जिस्मफरोशी का धंधा पुलिस ने पकड़ा है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने जब दूसरी मंजिल के फ्लैट में छापा मारा तो यहां एक दलाल और सात महिलाएं पकड़ी गयीं। दलाल को गिरफ्तार किया गया है। जबकि महिलाओं को नोटिस देकर तफ्तीश में शामिल होने के लिए कहा है। पकड़ी गई सभी महिलाएं शादीशुदा हैं और अपनी जरुरत को पूरा करने के लिए इस धंधे से जुड़ी हैं। गिरफ्तार आरोपी का नाम दीप विहार निवासी विक्रम है। दरअसल तन दिन पहले जब पुलिस इलाके में गश्त पर थी तो रोहिणी के इस इलाके में उन्हें मोहल्ले वालों ने फ्लैट में देह व्यापार होने की जानकारी दी।

पुलिस टीम की ओर से हवलदार नकली ग्राहक बना और हस्ताक्षर किया हुआ पांच सौ का नोट लेकर उक्त फ्लैट पर पहुंचा। बाकी पुलिसकर्मी फ्लैट की घेराबंदी कर दी। ग्राहक को फ्लैट में दलाल विक्रम मिला। उसने सात महिलाओं को वहां बुलाया। पांच सौ में सौदा तय होने के बाद नकली ग्राहक बने हवलदार ने पुलिस टीम को इशारा कर दिया। पुलिस ने छापा मारकर यहां से सात महिलाओं और दलाल को पकड़ लिया। फ्लैट विक्रम का है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि विक्रम शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। विक्रम इस फ्लैट में रहकर देह व्यापार का कारोबार करता था। साल 2017 में विजय विहार इलाके में देह व्यापार में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। पकड़ी गईं महिलाएं शादीशुदा हैं जो अपनी व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने और अधिक पैसा कमाने के लिए इस धंधे से जुड़ी थीं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts