Connect with us

Uncategorized

शराब के शौकीनों की जेब होगी ढीली, कल से महंगी हो जाएगी बोतल

सस्ती शराब के जाम छलकाने वालों को शुक्रवार से ज्यादा खर्च करने होंगे। नई आबकारी नीति में पहली अप्रैल से सस्ती शराब के दाम बढ़ने जा रहे हैं। टेट्रा पैक वाली शराब 10 रुपये प्रति पैक महंगी होने जा रही है। वहीं, 150 रुपये से कम वाले पव्वे की शीशी भी 10 रुपये तक महंगी हो जाएगी। 

इसी ब्रांड में अद्धी की बोतल 20 रुपये और 750 एमएल वाली बोतल 40 रुपये तक महंगी हो जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि रेगुलर ब्रांड या ऐसी अंग्रेजी शराब जिनके पव्वे की कीमत 150 रुपये या इससे अधिक है, उनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। शराब की नई कीमतों पर गुरुवार को पूरे दिन गोदामों में जद्दोजहद चली। सिस्टम पर नए रेट अपलोड किए गए।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts