Connect with us

Uncategorized

पाकिस्तानी अंपायर असद रऊफ नहीं रहे,आखिरी समय में बेच रहे थे जूते-चप्पल,मुंबई की एक मॉडल से रहे संबंध

14 सितंबर को लाहौर में पाकिस्तान के पूर्व अंपायर असद रऊफ का निधन हो गया। साल 2000 से 2013 के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अंपायरिंग का जलवा दिखाने वाले रऊफ की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। उनके करियर का अंत यादगार नहीं रहा। विवादों के कारण उन्हें क्रिकेट मैदान से दूर होना पड़ा। रऊफ पहली बार 2012 में विवादों में फंसे थे। मुंबई की एक मॉडल के साथ उनके अफेयर की खबरें जब सामने आई थी तब सभी हैरान हो गए थे। साल 2012 में मुंबई की मॉडल ने असद रऊफ पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे।

मॉडल ने कहा था कि वो रऊफ के साथ रिलेशन में थी और उन्होंने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में मुकर गए। हालांकि, रऊफ ने पहले ही इन आरोपों को खारिज कर दिया था। रऊफ के करियर का सबसे बड़ा विवाद 2013 में सामने आया था। तब वह मैच फिक्सिंग में मामले में फंसे थे। आईपीएल 2013 में हुई मैच फिक्सिंग के मामले में जांच समिति ने असद रऊफ को भी दोषी पाया था। बीसीसीआई द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद उनका करियर का बर्बाद हो गया। वह लाहौर में जूते-चप्पल की दुकान चलाकर अपना पेट पालते दिखे। अपनी दुकान को लेकर रऊफ ने कहा था, श्श्वह यह दुकान अपने लिए नहीं चला रहे हैं। वह अपने स्टाफ के लोगों के लिए यह दुकान चला रहे हैं। ताकि उनकी रोजी-रोटी चल सके। वो और उनकी पत्नी पांच बार की नमाज पढ़ते हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts