Connect with us

Kasturi News

Uttarakhand सरकारी स्‍कूल में एक अनोखा मामला सामने आया। यहां शिक्षक खुद तो छुट्टी में चला गया और अपनी जगह बालिका को तैनात कर गया। इसके बाद जब प्रधान ने मोबाइल से फोन कर गायब रहने का कारण पूछा तो दोनों के बीच बहस भी हुई।

Uncategorized

Uttarakhand: सरकारी स्‍कूल का एक मात्र शिक्षक पढ़ाने को रखी थी बालिका

खबर शेयर करें -

भीमताल : उत्‍तराखंंड के भीमताल के सरकारी स्‍कूल में एक अनोखा मामला सामने आया। यहां शिक्षक खुद तो छुट्टी में चला गया और अपनी जगह बालिका को तैनात कर गया।

जानकारी के मुताबिक ग्राम प्रधान व एसएमसी अध्यक्ष ने प्राथमिक विद्यालय कालागर भूमका का निरीक्षण किया। तैनात शिक्षक गायब मिला। उसके स्थान पर शिक्षक के द्वारा रखी गई बालिका पढ़ाते हुए मिली। इसके बाद जब प्रधान ने मोबाइल फोन से गायब रहने का प्रधान ने कारण पूछा तो दोनों के बीच बहस भी हुई।

पूरी घटना का वीडियो बना कर प्रधान ने वायरल कर दिया। भूमका के ग्राम प्रधान मुकेश चंद्र बौद्ध, एसएमसी अध्यक्ष प्रकाश चंद्र, नव युवक मंगल दल के अध्यक्ष गोपाल चंद्र, राकेश चंद्र ने विद्यालय का शनिवार को औचक निरीक्षण किया।

शिक्षक ने छह माह के लिए मेडिकल पर जाने की बात कही

इस दौरान स्कूल में तैनात एक मात्र शिक्षक गायब मिला। स्कूल में 31 विद्यार्थी हैं। मामले की जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान ने बताया कि शिक्षक केवलानंद भट्ट आठ मई से तीन दिन की छुट्टी में थे। लेकिन वह शनिवार तक विद्यालय में उपस्थित नहीं हुए। इस संबंध में जब जन प्रतिनिधियों ने मोबाइल से शिक्षक से स्कूल न आने की जानकारी ली।

बालिका को शिक्षक ने 15 सौ रुपये में रखा

तब शिक्षक ने छह माह के लिए मेडिकल पर जाने की बात कही। प्रधान ने बताया कि निरीक्षण में शिक्षक के स्थान पर एक बालिका बच्चों को पढ़ाते हुए मिली। इस बालिका को तैनात शिक्षक ने 15 सौ रुपये में रखा है। स्कूल के बच्चों ने बताया कि गुरुजी कभी-कभी ही स्कूल आते हैं।

ग्राम प्रधान मुकेश चंद्र बौद्ध ने मामले की जानकारी मुख्य शिक्षा अधिकारी को दी। तैनात शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की। ग्राम प्रधान ने पूरी घटना का वीडियो बना कर वायरल कर दिया। वहीं इस संबंध में संबंधित शिक्षक से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

विद्यालय में कार्यरत शिक्षक कभी-कभी ही विद्यालय में आते हैं। फोन करने पर वह फोन नहीं उठाते है।

– प्रकाश चंद्र आर्य, एसएमसी अध्यक्ष

मामला संज्ञान में आया है। शिक्षक से संपर्क करने का प्रयास भी किया गया लेकिन वह फोन नहीं उठाया रहे हैं। वह व्यक्तिगत कार्य से दिल्ली में हूं। वापस लौटने पर मामले की जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।  

-केएस रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts