Connect with us

Uncategorized

उत्तर प्रदेश में मदरसों को लेकर योगी सरकार ने बनाया नया नियम……

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मदरसा बोर्ड के चार महत्वपूर्ण प्रस्तावों को शासन मंजूरी दे दी है। जिसके तहत राज्य अनुदानित मदरसों में शिक्षकों व शिक्षेणत्तर कर्मचारियों के परस्पर स्थानांतरण हो सकेंगे। इसके अलावा शिक्षिकाओं को मातृत्व एवं बाल्य देखभाल अवकाश भी मिलेगा। उप्र मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार जगमोहन सिंह के मुताबिक शासन ने आदेश जारी किया है कि राज्य के अनुदानित मदरसों के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का अब आपसी सहमति से तबादला हो सकेगा। अनुदानित मदरसों में कार्यरत शिक्षिकाओं व अन्य महिला कर्मचारियों के को अब अन्य विभागों की तरह ही अब छह महीने का मातृत्व अवकाश मिल सकेगा।

मदरसों का सर्वे कराएगी सरकार
प्रदेश में अब गैर सरकारी मान्यता वाले मदरसों का सर्वे होगा। इस बाबत सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। दरअसल बाल्य संरक्षण आयोग को मिली शिकायतों के आधार पर यह सर्वे कराने का निर्णय लिया गया है। इसमें ऐसे मदरसों की संख्या, वहां उपलब्ध सुविधाएं और विद्यार्थियों का ब्योरा जुटाया जाएगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts