Connect with us

Uncategorized

लुधियाना के व्यक्ति का रेलवे फाटक के पास शव मिलने से सनसनी

बाजपुर। कोतवाली पुलिस को फोन करके सूचना दी गई थी। ग्राम धंसारा मोड़ के पास रेलवे लाइन में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची धंसारा मोड़ रेलवे पफाटक से लगभग 100 मीटर अज्ञात पर व्यक्ति का शव रेलवे लाइन से दाहिनी तरफ पढ़ा हुआ था जो पेट के बल गिरा हुआ था। शव को सीधा कर देखा गया तो शव किसी सरदार का है। जेब में एक पर्स मिला पर्स में आधार कार्ड, पैन कार्ड एक गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर एवं ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और 760 नकद एवं एक रेलवे का टिकट जो पीपलसाना से काशीपुर तक का है। आज ही की तिथि का है।

शव के माथे पर आंख के बाएं आंख के ऊपर एक गहरा घाव है और शव में रगड़ है। कपड़े भी रगड़ से फटे हुए हैं। संभवतः उक्त व्यक्ति रेल से गिरकर मृत्यु होना है। मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक का नाम हरकेवल सिंह 45 वर्षीय पुत्र कुलदीप सिंह निवासी मकान नंबर 13/4 शहीद भगत सिंह नगर धानधारा रोड लुधियाना पंजाब लिखा है। लुधियाना पंजाब से संपर्क किया जा रहा है। अभी तक परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह भंडारी एवं आरपीएफ काशीपुर भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts