Connect with us

Uncategorized

 मेरठ का प्रेमी बागेश्वर की प्रेमिका फेसबुक पर हुआ प्यार दोनों फरार हल्द्वानी में गिरफ्तार

 हल्द्वानी। फेसबुक में हुए प्यार में बागेश्वर की युवती व मेरठ का युवक घर छोडक़र हल्द्वानी पहुंच गए। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। युवती युवक के साथ जाने की जिद पर अड़ी हुई है। जबकि परिजन उसे घर ले जाने की बात कह रहे हैं। अब पुलिस ने युवक के परिजनों को भी कोतवाली बुलाया है। जानकारी के अनुसार बागेश्वर निवासी युवती की कुछ दिनों पूर्व मेरठ के रहने वाले युवक के साथ फेसबुक में जान पहचान हुई। बातचीत हुई तो दोनों में प्यार हो गया। इस बीच दोनों ने शादी करने की ठान ली। इसके चलते युवती जहां बागेश्वर से निकल पड़ी तो युवक मेरठ से चल पड़ा। दोनों हल्द्वानी में एक-दूसरे से मिल भी गये। तभी युवती के परिजनों ने उसकी बरामदगी को पुलिस की शरण ले ली। बागेश्वर पुलिस ने युवती का मोबाइल सर्विलांस में लगाया तो लोकेशन हल्द्वानी मिली। इस पर हल्द्वानी पुलिस से संपर्क साधा गया।  कोतवाली पुलिस ने युवती को युवक के साथ बरामद कर लिया। जिन्हें कोतवाली ले जाया गया। जहां युवती अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी हुई है। जबकि युवती के परिजन उसे घर ले जाने की बात कह रहे हैं। लेकिन इसका युवती पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। इस पर पुलिस ने अब युवक के परिजनों को भी कोतवाली बुलाया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts