Connect with us

Uncategorized

लोगों को आपदा से बचाने के लिए पोकलैंड मशीनें लेकर उफनती नदी में उतर गए यह विधायक

लालकुआं। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही भारी बरसात के चलते गौला नदी का जलस्तर बढ़ जाने से बिंदुखत्ता की ओर हो रहे भू कटाव को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने अपने खर्चे से गौला नदी में दो पोकलैंड मशीन ले जाकर स्वयं 1 किलोमीटर लंबा चैनल तैयार करवाकर बिंदुखत्ता क्षेत्र में भू कटाव होने से काफी हद तक रोक दिया। इस दौरान विधायक स्वयं तीव्र बह रही नदी में उतर कर पोकलैंड चालक को निर्देशित करते रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 1 सप्ताह से पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बरसात के चलते गौला नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ गया है, गत 4 सितंबर को नदी के तेज बहाव ने हाथी कारीडोर क्षेत्र में बनाया गया चैनल क्षतिग्रस्त कर दिया.

लोगों को आपदा से बचाने के लिए पोकलैंड मशीनें लेकर उफनती नदी में उतर गए यह विधायक

जिससे नदी का बहाव इंदिरा नगर गांव की ओर हो गया। जिसके चलते उक्त गांव में पुनः बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया, भारी संख्या में ग्रामीणों ने विधायक डॉ मोहन बिष्ट के घर जाकर मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद विधायक ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों एवं जिलाधिकारी को यथास्थिति से अवगत कराया। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आज विधायक स्वयं अपने खर्चे पर दो पोकलैंड मशीन लेकर प्रातः 8 बजे गौला नदी में पहुंच गए और प्रातः से चौनल बनाने का कार्य शुरू कर दिया, जो कि देर शाम तक जारी था, इस दौरान विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि पोकलेंड मशीनों द्वारा क्षतिग्रस्त चैनल ठीक कर दिया गया है, तथा इसके बाद आगे की ओर लगभग 1 किलोमीटर क्षेत्र में खुदाई कर नदी के बहाव को गांव की ओर जाने से रोक दिया है। प्रातः से देर शाम तक विधायक स्वयं गौला नदी के पानी डायवर्जन कार्य में स्वयं लगे हुए थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts