Connect with us

Uncategorized

लेडी अलकायदा, जिसे छुड़वाने को आतंकियों ने किया अमेरिका पर हमला

Lady Al Qaeda: कौन है आफिया सिद्दीकी? जिसे रिहा करवाने के लिए आतंकियों ने अमेरिका में किया हमला, बनाया चार नागरिकों को बंधक

आफिया सिद्दीकी उस समय चर्चा में आई जब 2018 में एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान और अमेरिका के बीच डील हुई है। इसमें आफिया के बदले डॉ. शकील अहमद को मांगा गया है।

अमेरिका के टेक्सास में एक पाकिस्तानी आतंकी ने यहूदी मंदिर पर हमला कर चार लोगों को बंधक बना लिया है। इन यहूदियों के बदले उसने आफिया सिद्दीकी को रिहा करने की मांग की है। आफिया को अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के खिलाफ साजिश रचने और उन पर जानलेवा हमले कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। न्यूयॉर्क कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें 86 साल की जेल सजा सुनाई गई। फिलहाल वह अमेरिका की जेल में ही बंद है। 

आखिर कौन है आफिया?
आफिया सिद्दीकी …आतंक की दुनिया का वह नाम, जिससे कई सरकारें कांप उठती हैं। एक खूंखार आतंकी के तौर पर पहचानी जाने वाली आफिया को लेडी अलकायदा के नाम से भी जाना जाता है। पाकिस्तानी नागरिक और पेशे से न्यूरोसाइंटिस्ट आफिया ने एक समय FBI की नाक में भी दम करके रख दिया था। आफिया सिद्दीकी मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से न्यूरोसाइंस में पीएचडी है। 

क्यों कहा जाता है लेडी अलकायदा
आफिया का दूसरा नाम लेडी अलकायदा भी है। यह नाम उसे ऐसे ही नहीं दिया गया। दरअसल, आफिया पर अलकायदा से जुड़े होने का अरोप है। वह एक-दो नहीं कई बड़ी आतंकी घटनाओं के पीछे रही है। उस पर अफगानिस्तान में अमेरिकी खुफिया एजेंट, सैनिकों व अमेरिका में रह रहे पाकिस्तान के पूर्व एंबेसडर हुसैन हक्कानी को मारने का आरोप है| साभार: अमर उजाला

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts