Connect with us

Uncategorized

भ्राता पुलिस’ की भूमिका में आए इंस्पेक्टर ढकरियाल


बागेश्वर। उत्तराखंड मित्र पुलिस के नारे से एक और कदम आगे बढ़ते हुए यहां प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंह ढकरियाल ने एक बहन के लिए सही समय पर खून देकर भ्रात पुलिस की भूमिका निभाते हुए महिला की जान बचाई। बता दें कि जिला चिकित्सालय में भर्ती गरुड़ निवासी गर्भवती महिला सरिता देवी का प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव हो गया था। रक्ती की कमी होने पर उन्हें तात्कालिक तौर पर बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जगदीश सिंह ढकरियाल ने तत्काल अस्पताल पहुंचकर रक्तदान कर महिला की जान बचाई। इस पूरे मामले में बागेश्वर सोशल मीडिया की भी बहुत मदद हासिल हुई। व्हाट्सएप ग्रुप्स में चले संदेशों से सरिता का रक्त की आवश्वयकता की खबर लोगों तक पहुंची। 

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts