Connect with us

Uncategorized

रोडवेज से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, इन रूटों पर बसों का संचालन ठप

देहरादून : विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बुधवार और गुरुवार को लगातार दो दिनों तक वार्ता हुई। लेकिन, कोई हल नहीं निकल पाया। गुस्साए रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है, जिसके चलते देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश व रुड़की समेत समूचे गढ़वाल मंडल में आज बसों का संचालन ठप है।

दिल्ली मार्ग समेत जयपुर, चंडीगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, आगरा, लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली, धर्मशाला, पानीपत, लुधियाना, सहारनपुर आदि समेत स्थानीय मार्गों पर भी बस संचालन पूरी तरह बंद है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
उधर, संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न हुई तो वह 31 जनवरी की रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। इस बार विभिन्न मांगों को लेकर परिवहन निगम कर्मचारियों के संगठन संयुक्त मोर्चा बनाकर आरपार की लड़ाई की तैयारी में हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts