Connect with us

Uncategorized

अतीक अहमद औऱ अशरफ को गोली मारने वालों की हुई पहचान, यूपी में हाई अलर्ट

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की काल्विन हॉस्पिटल में एक के बाद एक गोली मारकर हत्या कर दी गई है। तीन हमलावरों ने दोनों की गोली मारकर हत्या की।
हमलावर तीन लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए फायरिंग की। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस तैनाती कर दी गई है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील है। एसटीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।
शनिवार की रात को पुलिस दोनों का मेडिकल कराने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। दोनों को पांच दिनों की रिमांड पर लाया गया था। इसी दौरान पुलिस सुरक्षा घेरे में घुसकर तीन हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। अंधाधुंध गोलीबारी से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गई। गोली लगते ही अतीक और अशरद मौके पर ढेर हो गए।
हमलावरों की पहचान लवलेश तिवारी, शनि और अरुण मौर्य के रूप में हुई है। तीनों बाइक सवार बदमाश मीडिया कर्मी बनकर आए थे। घटना की सूचना पर पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से तीन पिस्टल व छह खोखे मिले हैं। घटना की सूचना पर सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts