Connect with us

Uncategorized

पति ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो पत्नी ने प्रेमी संग रची हत्या की साजिश, बिहार में मारा, फिरोजाबाद में गुमशुदगी

ट्रक के क्लीनर की पत्नी ने अपने प्रेमी ड्राइवर के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। प्रेमी ने बिहार में क्लीनर की हत्या कर शव को फेंक दिया और इधर पत्नी ने पुलिस को गुमराह करते हुए गुमशुदगी दर्ज करवा दी। इसके बाद दोनों हाथरस में जाकर रहने लगे। क्लीनर के परिवार के शक के आधार पर पुलिस ने जांच की तो मामला सही निकला। पुलिस ने प्रेमी और पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ट्रक पर क्लीनर का काम करता था युवक

रामगढ़ के गांव भीकनपुर निवासी हंसराज ट्रक पर क्लीनर का काम करता था। साथी ड्राइवर गजेंद्र उर्फ बंटू का उसके घर पर आना जाना था। इसी बीच गजेंद्र के हंसराज की पत्नी विद्या से संबंध हो गए। एक दिन हंसराज ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद तकरार शुरू हो गई। गजेंद्र और विद्या ने हंसराज को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

ट्रक पर उड़ीसा ले गया था

एसओ रामगढ़ हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि 28 मार्च को गजेंद्र हंसराज को अपने साथ ट्रक पर उड़ीसा ले गया और वहां से लौटते में बिहार के सासाराम में शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी। शव को सड़क किनारे फेंककर विद्या को फाेन पर जानकारी दी। इधर, विद्या ने अपने पति हंसराज की गुमशुदगी दर्ज करवा दी। दो अप्रैल को हंसराज का शव बिहार में सासाराम के पास से शव बरामद हो गया।

हाथरस रहने लगे दोनों

मामला ठंडा होने के बाद दोनों हाथरस जाकर रहने लगे। हंसराज के परिवार वालों को बहू पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी । एसओ ने बताया कि दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला खुल गया। गजेंद्र ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसके साथ विद्या को भी जेल भेजा गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts