Connect with us

Kasturi News

महिला ने विरोध किया तो पति और उसका दोस्त उसे पीटने लगे। इस बीच महिला शोर मचाने लगी। जिसके बाद पति का दोस्त वहां से फरार हो गया।

Uncategorized

 हैवान पति ने दोस्त को परोस दी अपनी पत्नी, विरोध करने पर बुरी तरह पीटा

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: रुद्रपुर में पति ने पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। आरोपी ने अपने दोस्त संग मिलकर पत्नी संग दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो पति और उसका दोस्त उसे पीटने लगे। इस बीच महिला शोर मचाने लगी। जिसके बाद पति का दोस्त वहां से फरार हो गया। पति भी घर से भाग गया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के कई दिनों तक महिला शर्म के मारे किसी को इस बारे में नहीं बता सकी थी, लेकिन बाद में उसने हिम्मत जुटाई और पुलिस के पास पहुंचकर पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। पीड़ित महिला ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में रहती है। उसने बताया कि 10 मई की रात उसका पति घर आया। इस दौरान उसने पति को खाना खिलाया और फिर अपने कमरे में जाकर सो गई।

देर रात 12 बजे के आसपास महिला की आंख खुली तो उसने देखा कि पति और उसका दोस्त सोमपाल उसके साथ गंदी हरकत करने की कोशिश कर रहे हैं। ये देखकर महिला चिल्लाने लगी। उसने पति और उसके दोस्त की हरकतों का विरोध करना शुरू कर दिया।

महिला के शोर मचाने पर सोमपाल वहां से भाग गया। इसके बाद महिला ने पुलिस को फोन किया तो पति भी घर से फरार हो गया। शर्म के मारे महिला उस वक्त रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पाई थी। घटना के कई दिन बाद वो हिम्मत जुटाकर पुलिस के पास पहुंची और पति की करतूत बताई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts