Connect with us

Uncategorized

लड़की ने 100 दिन तक रोज 9 घंटे सोकर जीते ₹6 लाख, लाखों लोगों को हराकर बनाया ये रिकॉर्ड

लड़की ने 100 दिन तक रोज 9 घंटे सोकर जीते ₹6 लाख, लाखों लोगों को हराकर बनाया ये रिकॉर्ड

शौक बड़ी चीज है! कुछ लोगों को महंगी गाड़ियों का, तो कुछ को ट्रैवलिंग का शौक होता है। लेकिन एक लड़की है जिसे बचपन से सोने का शौक था, और इसी शौक की बदौलत उसने एक ‘अनोखा रिकॉर्ड’ बनाने के साथ-साथ 6 लाख रुपये भी जीत लिए। जी हां, पश्चिम बंगाल की इस लड़की ने सोने का रिकॉर्ड (Sleep Champion) बनाया है। उसने पूरे 4 लाख कंटेस्टेंट को हराकर अच्छी नींद का ये खिताब जीता है। इसके लिए युवती को 6 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली है। सोशल मीडिया पर बहुत से लोग हैं जो पूछ रहे हैं कि भाई ये प्रतियोगिता कब और कहां होती हैं? ताकि वे भी इसमें भाग लेकर अपनी सोने की काबिलियत दिखाकर लाखों जीत सकें!

100 दिन 9 घंटे सोने का रिकॉर्ड

हुगली के श्रीरामपुर की रहने वाली इस युवती का नाम त्रिपर्णा चक्रवर्ती है, जिन्हें 1-1 लाख रुपये के 6 चेक दिए गए हैं। युवती ने 100 दिन 9 घंटे तक सोने का रिकॉर्ड बनाया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रतियोगिता ऑल इंडिया लेवल पर आयोजित की गई थी, जिसमें साढ़े चार लाख लोगों ने एप्लीकेशन डाला था। इनमें से 15 कंटेस्टेंट का चुनाव किया गया था, जिनमें से केवल चार प्रतियोगी ही फाइनल तक पहुंचे।

जीत की रकम का क्या करेंगी?

जीत के बाद युवती ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए सभी चार कंटेस्टेंट को एक मैट्रेस और एक Sleep ट्रैकर दिया और सोने का हुनर दिखाने को कहा गया। बता दें, त्रिपर्णा को इस प्रतियोगिता की जानकारी एक वेबसाइट के माध्यम से मिली थी। इस जीत के बाद त्रिपर्णा ने कहा कि वो रात में जगती थी और दिन में सोती थी। उन्हें जो प्राइज मनी मिली है उससे वह अपने पसंद और जरूरत की चीजें खरीदेंगी।

बचपन से है सोने का शौक…

इस अतरंगी प्रतियोगिता को जीतने के बाद युवती ने बताया कि उन्हें बचपन से ही सोने का शौक रहा है। जब भी उन्हें नींद आती है तो वह सो जाती थीं। वह अमेरिका के एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती हैं। फिलहाल, वह ‘वर्क फ्रॉम होम’ (घर से काम) कर रही है, जिसके कारण उन्हें रात में जागना पड़ता है। पर इसकी भरपाई वह दिन में सोकर कर लेती हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts