Connect with us

Uncategorized

गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

हल्द्वानी। गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति द्वारा आज शीशमहल गोला गेट में निकासी रोककर प्रदर्शन किया और कहा कि वन विभाग की चौकियों के सामने से ओवरलोड खनन के वाहन कैसे निकल रहे हैं। इससे प्रतीत होता है कि मिलीभगत से काम हो रहा है। ऐसी चौक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन क्रेशरो के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए जो डब्ल्यू आर माल खरीद रहे हैं जिससे गौला नदी से खनन करने वाले वाहनों को रेट कम हो रहे हैं। गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि गौला से खनन करने वाले वाहनों को भी बेवजह चौकियों थानों के आगे रोका जाता है जबकि गौला से जुड़े वाहन सरकार द्वारा तय किए गए नियमों से ही खनन कर रहे हैं। गौला से जुड़े डंपर स्वामियों को बेवजह परेशान किया जाएगा तो संघर्ष में धरना प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र सिंह बिष्ट, पंकज तिवारी, भास्कर बलुटिया, कन्नू तिवारी, राजकुमार, राजेश, चंदन, हरीश आदि उपस्थित रहे

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts