Connect with us

Uncategorized

खाई में गिरी कार,एक महिला घायल,पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

कोटद्वार। पौड़ी कोटद्वार मोटर मार्ग पर रविवार को परसुंडाखाल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला को जिला अस्पताल पौड़ी उपचार के लिए भेजा गया है।
कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की पौड़ी से कोटद्वार की ओर जा रही एक कार परसुंडाखाल के पास 30 मीटर नीचे खाई में गिर गई है। कार में 3 लोग सवार हैं। इनमें से दो की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि एक को गंभीर रूप से चोटें आईं। एसआई हेमकांत सेमवाल ने बताया कि दोनों मृतक पति पत्नी थे। वहीं, एक महिला गंभीर रूप से घायल है।

जिसे जिला अस्पताल पौड़ी में उपचार के लिए ले जाया गया है। जहां पर डॉक्टर की टीम द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है। मृतक का नाम वीर सिंह पवार व सुनीता पवार है, जो ग्राम बुरासी पौड़ी के निवासी थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts