Connect with us

Uncategorized

गधे के बुरी तरह से मारे लात घूसे, फिर गधे ने ऐसी टांग पकड़ी कि चीखता रहा शख्स

कर्म करो फल की चिंता मत करो, जैसा करोगे वैसे ही भरोगे, ऐसी कई सारी बातें हम बचपने से ही सुनकर बड़े होते हैं। आसपास कई बार ऐसा कुछ देखा भी होता है जिसमें जैसा कोई करता है वैसा ही उसके साथ होता है। हम जैसा बोते हैं वैसा ही तो पाते हैं। ऑनलाइन कई सारे ऐसे वीडियोज आजकल वायरल होते हैं। कई बार कुछ लोग जानवरों पर अत्याचार करते हैं, फिर जानवर जो उनके साथ करते हैं वो देखकर पता चलता है कि इनके साथ जो हुआ सही ही हुआ। हाल ही में एक वीडियो बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया है। इसमें कुछ ऐसा ही दिख रहा है। एक शख्स गधे (donkey) को बेरहमी से पीट रहा था। लेकिन फिर गधा जो उसके साथ करता है वो देखकर आपको भी पता चल जाएगा कि जैसी करनी वैसी भरनी।

गधे को मार रहा होता है लात घूसे

गधे के बुरी तरह से मारे लात घूसे, फिर गधे ने ऐसी टांग पकड़ी कि चीखता रहा शख्स

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने गधे को बांध रखा है। वो बुरी तरह से गधे की पिटाई कर रहा है। वो उसे मार रहा है, कभी वो लात से उसपर वार करता है, कभी वो उसे घूसे मारता है। वो बुरी तरह से उसे गुस्से में मारता रहता है।

गधे को तो तगड़ा गुस्सा आ गया

फिर गधे को आ जाता है गुस्सा

गधे के बुरी तरह से मारे लात घूसे, फिर गधे ने ऐसी टांग पकड़ी कि चीखता रहा शख्स

फिर एकदम से गधे को गुस्सा आ जाता है। गधा उसका पैर पकड़ लेता है। वो अपने दांतों से उस शख्स के पैर का निचला हिस्सा पकड़ लेता है और उसे लेकर दौड़ता हुआ दिखाई देता है। बंदे का दर्द के मारे चीखना शुरू हो जाता है। वो चीखता रहता है और गधा अपनी पकड़ और ज्यादा मजबूत बना लेता है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts