Connect with us

Uncategorized

जंगल से लकड़ी लेकर आ रही महिला की पैर फिसलने से दर्दनाक मौत

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के विकासखंड भैंसियाछाना के बुडाधार गांव की एक महिला की जंगल से लकड़ी बीन कर घर आते समय रास्ते में पैर फिसलने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजन घायल महिला को लेकर शेराघाट अस्पताल पहुंचे लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है।

बेशुध अवस्था में पड़ी महिला को आनन-फानन में परिजन सेराघाट अस्पताल लेकर पहुंचे प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड के भैंसियाछाना गांव के बूढ़ाधार तोक निवासी विनीता देवी 27 पत्नी विमल राम आज सुबह गांव की अन्य महिलाओं के साथ रोजमर्रा की तरह लकड़ी लेने जंगल गई थी। घर वापस आते समय साथ गई अन्य महिलाएं अपने अपने घर पहुंच गई। लेकिन सबसे पीछे चल रही मृतका का पैर फिसलने से लकड़ी का गट्ठर महिला के ऊपर ही गिर गया। और महिला वहीं बेहोश होकर नीचे गिर गई। जिसकी अन्य महिलाओं को जानकारी नहीं लग सकी। महिला के सिर तथा सीने पर गंभीर चोट लग गई।

दोपहर करीब 12 बजे गांव के अन्य बच्चों ने रास्ते में महिला को बेहोशी की हालत में देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। मृतका का पति विमल राम अन्य ग्रामीणों को लेकर घटनास्थल पहुंचा। बेशुध अवस्था में पड़ी महिला को आनन-फानन में परिजन सेराघाट अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना धौलछीना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद धौलछीना थाने से एसआई बलबीर सिंह हेड कांस्टेबल मुन्नी देवी तथा सुनील दत्त अस्पताल पहुंचे।

एसआई बलबीर सिंह ने बताया कि पंचनामे के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतका के 4 बच्चे नैतिक 10 परिणीति 8 प्रेरणा 5 कार्तिक 2 साल के हैं। मृतका का पति मजदूरी करता है। इस दुखद घटना के बाद गांव में मातम पसरा है बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं मृतका के पिता ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के पिता रमेश राम निवासी पल्यू ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने बेटी को मार कर रास्ते पर फेंक दिया।

विमल राम अक्सर शराब पीकर लड़की के साथ मारपीट करता था। रमेश राम का कहना है कि 2 दिन पूर्व लड़की का फोन आया था। तब उसने बताया कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। जवाई विमल राम ने फोन पर ही उसे धमकी दी कि तुम्हारी लड़की को मार कर फेंक देंगे। तथा घर आकर तुम्हारे दो लड़कों को भी जान से मार दूंगा। रमेश राम ने लड़की के सास ससुर तथा पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच करने की मांग की।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts