Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

कूड़े के ढेर में मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के तीनपानी बाईपास स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड के पास नवजात बच्चे का शव की सूचना से क्षेत्र में हड़कप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार तीनपानी बाईपास स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में आज गुरूवार को कुछ लोगों को नवजात बच्चे का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। देखते ही देखते आसपास लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। सूचना में पहुंची बनभूलपुरा पुलिस टीम ने घटनास्थल से लोगों की भीड़ को हटाया।

इस दौरान पुलिस टीम को पूछताछ करने पर लोगों ने जानकारी होने से मना कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भिजवाया है। इधर बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड के पास गड्ढे में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। नवजात के शव को देखने से दो यह प्रतीत हो रहा कि वह दो तीन दिन पुराना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी हो पायेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts