Connect with us

Uncategorized

अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित के पॉलीग्राफ टेस्ट की मिली डेट

देहरादून। अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य का एक से तीन फरवरी के बीच पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाएगा। टेस्ट का स्लॉट विशेषज्ञों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद आरोपी का नार्को टेस्ट भी किया जाना है। इसके लिए पुलिस पहले ही सवालों की फेहरिस्त तैयार कर चुकी है।
पुलिस पुलकित से वीआईपी का राज उगलवाना चाहती है। इसके लिए पिछले दिनों न्यायालय में पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट के लिए अर्जी दी गई थी। केवल पुलकित ने ही अपनी शर्तों के आधार पर टेस्ट के लिए हामी भरी थी।
इसके लिए पुलिस की ओर से केंद्रीय फोरेंसिक लैब से समय मांगा गया था। एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बताया कि केंद्रीय फोरेंसिक लैब ने एक से तीन फरवरी के बीच का समय दिया है।

इन तीनों दिनों में जिस वक्त भी विशेषज्ञ उपलब्ध होंगे तभी टेस्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाएगा। इसके बाद नार्को टेस्ट के लिए भी लैब से अनुमति और समय मांगा जाएगा। पुलकित से पूछने के लिए सवालों को तैयार कर लिया गया है।
पुलकित से वीआईपी के अलावा उसके मुख्य मोबाइल के बारे में भी जानकारी मांगी जानी है। इसके अलावा उसने अंकिता का मोबाइल कहां फेंका, घटना की रात को उसने कहां और किससे बात की आदि बातों को पूछा जाना है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts