Connect with us

Uncategorized

नौकरानी के साथ क्रूरता- लोहे की रॉड से दांत तोड़े, गर्म तवे से शरीर दागा, भाजपा नेत्री की करतूत आपका खून खौला देगी

नौकरानी के साथ अमानवीय सलूक करना भाजपा महिला नेता को भारी पड़ गया है। नौकरानी से क्रूरता का मामला झारखंड का है। भाजपा की महिला नेता और पूर्व आईएएस अधिकारी महेश्वर पात्रा की पत्नी सीमा पात्रा ने क्रूरता की सभी हदें पार कर दीं। उन पर उनकी नौकरानी ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। नौकरानी सुनीता ने बताया कि सीमा पात्रा ने उन्हें कई दिनों तक भूखा-प्यासा कमरे में बंद रखा। लोहे की रॉड मारकर उसके दांत तक तोड़ दिए। जी नहीं भरा तो उन्होंने गर्म तवे से शरीर के कई हिस्सों में दागा, जिसके निशान अभी भी हैं। नौकरानी को पुलिस ने 22 अगस्त को भाजपा नेत्री के रांची के अशोकनगर स्थित आवास से मुक्त कराया। इसके बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों का कहना है कि जब उसे यहां लाया गया था, तब वह बहुत कमजोर थी। नौकरानी सुनीता ने बताया, अगर आज वह जिंदा है तो मैडम के बेटे आयुष्मान की वजह से। उसने बताया कि आयुष्मान उसे हर बार मारपीट से बचाता था। सुनीता ने आरोप लगाया कि खाना न दिए जाने के कारण वह काफी कमजोर हो गई थी, यहां तक कि उससे खड़ा तक नहीं हुआ जाता था। इसके बावजूद सीमा पात्रा उससे घर के काम करवाती थी। काम न करने पर बुरी तरह मारपीट करती थी। सुनीता पर हो रहे जुल्म की जानकारी किसी तरह कार्मिक विभाग के अफसर विवेक बास्की को मिली। इसके बाद उन्होंने डीसी राहुल कुमार सिन्हा के पास शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सुनीता को मुक्त कराया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts