Connect with us

Uncategorized

ताकतवर भूकंप से एक बार फिर थरथराया यह देश, खौफ का माहौल

दुनियाभर में भूकंप की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इस बीच सोमवार सुबह न्यूजीलैंड में काफी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.2 दर्ज की गई। हालांकि किसी तरह की कोई नुकसान की खबर नहीं मिली है। बिगड़ते पारिस्थितिकी तंत्र और मानव प्रेरित जलवायु असंतुलन से पृथ्वी पर दिन प्रतिदिन नई चुनौतियां बढ़ रही हैं।

तापमान का बढ़ना, हिमनदों का पिघलना और टूटना, मानसून की बारिश और बर्फबारी में कमी, विनाशकारी बाढ़ और भूकंप में वृद्धि जैसे परिवर्तन इसके उदाहरण हैं। एनसीएस के अनुसार, भूकंप के झटके सुबह 6.11 बजे न्यूजीलैंड के उत्तर-पूर्व में स्थित कर्माडेक आईलैंड पर महसूस किए गए। वहीं युनाइटेड स्टेट्स जिओलॉजिकल सर्वे यानी यूएसजीएस ने बताया कि यह भूकंप जमीन से 10 किलोमीटर नीचे गहराई में आया था। बता दें कि पिछले महीने भी न्यूजीलैंड में खतरनाक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब भी कर्माडेक आईलैंड के पास ही धरती कांपी थी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts