Connect with us

Uncategorized

जिला विकास प्राधिकरण के सचिव को अवैध निर्माण की जानकारी नहीं होने पर कमिश्नर ने जताई नाराज़गी…कहा-यह एक गंभीर मामला है….

नैनीताल। आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत ने अवैध निर्माण की जानकारी जिला विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय को न होने पर नाराजगी व्यक्त की है। कहा कि सचिव को अवैध निर्माणों की जानकारी न होना एक गंभीर मामला है। मंडलायुक्त दीपक रावत ने सचिव जिला विकास प्राधिकरण को नैनीताल में ग्रीन बैल्ट और असुरक्षित क्षेत्र में अवैध निर्माण को चिन्हित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि मल्लीताल क्षेत्र में राजमहल कम्पाउन्ड में एकल आवासीय भवन निर्माण की अनुमति दी गई थी परन्तु स्थल पर व्यवसायिक निर्माण किया जा रहा था।

इसके साथ ही अयारपाटा क्षेत्र के स्टाबरी लॉज काशीपुर हाउस में ग्रीन बैल्ट में हो रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण को सील किया गया था। प्राधिकरण से नक्शा पारित किए बगैर दोनों निर्माण कार्य किये जा रहे थे। आयुक्त रावत ने कहा कि नैनीताल में अवैध निर्माण की जानकारी सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को ना होना एक गम्भीर मामला है। बताते चलें कि उच्च न्यायालय के आदेश से 1995 से नैनीताल में व्यावसायिक निर्माण पर प्रतिबंध है। मंडलायुक्त ने नैनीताल में असुरक्षित क्षेत्र और ग्रीन बैल्ट की वर्ष 2015 एवं वर्तमान की गूगल इमेज का परीक्षण कर, वर्ष 2015 से वर्तमान तक ग्रीन बैल्ट और असुरक्षित क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण की विस्तृत आख्या देने के निर्देश सचिव, जिला विकास प्राधिकरण को दिए है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts