Connect with us

Uncategorized

मुख्यमंत्री तब चुना जाएगा जब 60 विधायक होंगे, नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर गुगली फेंकी

  • पंजाब कांग्रेस के सीएम चेहरे के ऐलान से पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर गुगली फेंकी
  • सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री तब चुना जाएगा जब 60 विधायक होंगे, इस पर बात नहीं हो रही
  • नवजोत सिद्धू ने कहा कि सरकार गठन के रोडमैप के बारे में कोई कुछ नहीं कह रहा है

चंडीगढ़
पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के सीएम चेहरे के ऐलान से पहले पीसीसी चीफ नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने फिर गुगली फेंकी है। सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री (Punjab Congress CM Face) तब चुना जाएगा जब 60 विधायक होंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी इस पर बात नहीं कर रहा है। सरकार गठन के रोडमैप के बारे में कोई कुछ नहीं कह रहा है। गौरतलब है कि रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान करने जा रहे हैं। सीएम की रेस में चरणजीत सिंह चन्नी सिद्धू से आगे चल रहे हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ‘सीएम कौन होगा यह पंजाब को तय करना है। लेकिन इससे भी बड़ी बात यह है कि सीएम तब चुना जाएगा जब 60 विधायक होंगे। कोई भी 60 विधायकों की बात नहीं कर रहा है। कोई भी सरकार गठन के रोडमैप के बारे में बात नहीं कर रहा है।’

‘मेरा पंजाब मॉडल बच्चों, युवाओं के लिए’
सिद्धू ने आगे कहा, ‘क्या नवजोत सिंह सिद्धू मुद्दों की राजनीति से भटक गए हैं? क्या सिद्धू नीतियों से भटक गए? क्या सिद्धू ने बजट आवंटन में चूक की? क्या सिद्धू ने अपना व्यापार या शराब की दुकान खोली है? मेरा पंजाब मॉडल राज्य के बच्चों, युवाओं और लोगों का जीवन बदलने के लिए है।’

गौरतलब है कि सीएम फेस के ऐलान से पहले पंजाब कांग्रेस ने फोन सर्वे कराया था। सर्वे में चरणजीत सिंह चन्नी आगे चल रहे हैं। इस वजह से सिद्धू और उनके समर्थक नाराज हैं। यह भी चर्चा है कि कांग्रेस ढाई-ढाई साल वाले सीएम का फॉर्म्युला रख सकती है। इससे पहले सिद्धू ने अमृतसर में समर्थकों से कहा था कि ऊपर बैठे लोग चाहते हैं कि कोई कमजोर मुख्यमंत्री हो, जो इनकी धुन पर नाचे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts