Connect with us

Uncategorized

विधायक के भाई का नाम सामने आने के बाद मचा हड़कंप ,कौन है विधायक का भाई,हाकम ने जिसके 6-7 लोगों की लगाई नौकरी!

देहरादून: अधीनस्त चयन सेवा आयोग (UKSSSC) मामले में एसटीएफ लगातार एक्शन में है। एसटीएफ टीम को सीएम धामी ने आज सम्मानित भी किया। साथ ही उनको और मजबूती से काम करने के लिए भी कहा। सम्मान पाने के बाद एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि पेपर लीक मामले में जो भी रेडार में आयेगा, वो बच नहीं पाएगा। हाकम से पूछताछ के बाद कई और लोग भी निशाने पर हैं।

पेपर लीक मामले में जो जानकारियों सामने आ रही हैं। उनके अनुसार इसमें एक विधायक के भाई का नाम भी सामने आ रहा है। विधायक के भाई के 6-7 लोगों का चयन भी इस परीक्षा में हुआ है। इतना ही नहीं प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में भी उनके करीबियों के चयन होने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि, अब तक इस मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन, एसटीएफ ने हाकम से पूछताछ के बाद जांच का दायरा और बढ़ा दिया है।

विधायक के भाई का नाम सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि हाकम की रिमांड मिलने के बाद कई अन्य नामों का खुलासा भी हो सकता है। इन खुलासों के बाद कई लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। एसटीएफ एसएसपी का अजय सिंह का कहना है कि चाहे जो भी हो, नाम सामने आने के बाद पूछताछ की जाएगी। अगर संलीप्तता पाई जाती है, तो कोई बच नहीं पाएगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts