Connect with us

Uncategorized

अल्मोड़ा निवासी होटल के गाइड का नैनीताल की झील में मिला शव

नैनीताल। नगर के मल्लीताल बोट स्टैंड क्षेत्र में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक नगर के मल्लीताल क्षेत्र में रविवार को नैनीझील में एक व्यक्ति का शव मिला। मौके पर पहुचीं पुलिस, एसडीआरएफ व फायर की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद झील से शव को बाहर निकाला।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि झील से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव करीब एक माह पुराना प्रतीत हो रहा है। जिसकी देर शाम शिनाख्त हो पाई। मृतक की पहचान अल्मोड़ा जिले के मेहरागांव दन्या निवासी ललित सिंह के रूप में हुई है। जो कि नैनीताल शहर में होटल गाइड का काम करता था। बताया कि फिलहाल शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है साथ ही शव शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts