Connect with us

Uncategorized

हाकम के रिसॉर्ट पर लगा बोर्ड…..यह संपत्ति गोविंद वन्यजीव पशु विहार की है…

नकल माफिया पूर्व भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह के अवैध रिसॉर्ट अब हाकम का नहीं रहा। रिसॉर्ट पर गोविंद वन्यजीव विहार की ओर से सील करने के बाद अब वहां बोर्ड लगा दिया गया है, जिस पर लिखा गया है कि यह संपत्ति गोविंद वन्यजीव विहार की है। साथ ही किसी भी तरह की छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

नकल माफिया हाकम सिंह रावत पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। गोविंद वन्य जीव विहार एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा मंगलवार को भी अवैध अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्यवाही की गई। उप निदेशक गोविंद वन्य जीव विहार डीपी बलूनी द्वारा बताया गया कि वन विभाग की 0.9 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण पाया गया और चार से पांच मुनारे क्षतिग्रस्त पाए गए।

अतिक्रमण की गई भूमि को सील किया गया है और क्षतिग्रस्त मुनारों की रिपेयरिंग करेंगे। साथ ही वन विभाग की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग पुरोला दीपक कुमार ने बताया कि सड़क के किनारे अवैध अतिक्रमण पाया गया। जिसकी निशानदेई की गई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts